देश

INSTAGRAM NEWS : Instagram में प्यार, पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

Instagram

राजस्थन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जैसलमेर के कीता गांव में रहने वाली 32 साल की एक महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। धीरे-धीरे उसके हजारों फॉलोअर्स हो गए। इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों संपर्क में आने के बात बातें करने लगे और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। इस दौरान दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया।

5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार Console Crptech

महिला के पांच बच्चे है। इंस्टाग्राम पर मिले युवक के प्यार में नेमि देवी ने अपने बच्चों और पति को छोड़ बहाने से ससुराल से निकलकर प्रेमी के साथ गुजरात चली गई। जैसलमेर से 560 किमी दूर गुजरात जाकर उसने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। इधर अचानक गायब होने पर उसके पति ने जैसलमेर के सदर थाने में पत्नी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने नेमी देवी की तलाश शुरू की। सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय के महिला थाने में नेमी देवी अपने प्रेमी के साथ पेश हुई। महिला थाना पुलिस ने सदर थाना जैसलमेर को इसकी जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें