Accident

JANJGIR CHAMPA ACCIDENT NEWS : शादी से लौट रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन सहित 5 की मौत

Accident News

जांजगीर चांपा / इस वक़्त की बड़ी खबर जांजगीर चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। शिवरीनारायण से अकलतरा की ओर जा रही कार को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके से ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार बलौदा से सोनी परिवार शिवरीनारायण शादी में गए थे वहां से तड़के सुबह वापस लौट रहे थे तभी गांव पकरिया झूलन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई जिसमे कार के परखच्चे उड़ गए।टक्कर के बाद कार में आग लग गई थी कुछ देर बाद कार में लगी को आसपास के लोगो के द्वारा बुझाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने कार में फंसे लोगों को निकाला गया

इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना में दुल्हन और दूल्हे ही मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल मुलमुला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button