ताज़ा खबर

Gangster Aman Sahu Encounter : गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर, रायपुर से रांची लाने के दौरान भागने की कर रहा था कोशिश

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

रायपुर/झारखंड / झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। अमन साहू रायपुर के तेलीबांधा में कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में उसका नाम सामने आने के बाद रायपुर की जेल में बंद था। बीते दिनों झारखंड के हजारीबाग में एनटीपीसी अधिकारी की हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई थी, जिसके चलते रांची पुलिस उसे रायपुर से झारखंड ले जा रही थी। इसी दौरान पलामू के चैनपुर के पास अमन गैंग के सदस्यों ने पुलिस काफिले पर बम से हमला कर दिया। हमले के दौरान अमन साव ने मौके का फायदा उठाकर STF जवान से इंसास राइफल लूट ली और भागने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा किया, लेकिन इस दौरान अमन के साथियों ने फिर से पुलिस पर हमला कर दिया।

4442772 untitled 43 copy Console Crptech

हालांकि, STF की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। अमन साहू से मुठभेड़ के दौरान  एक हवलदार घायल हो गए, जिन्हें मेदिनीनगर के MMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्राउंड जीरो की तस्वीरें सामने आई हैं। झारखंड पुलिस का इनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह 2022 में धनबाद के बैंक मोड़ में अपराधियों ने मुथूट फाइनेंस में डकैती की कोशिश की। इनकाउंटर में अपराधी मारे गए। अकेले दम पर पीके ने अपराधियों का इनकाउंटर किया। अमन साहू का इनकाउंटर भी पीके ने किया। पीके वर्त्मना में ATS में DSP हैं।

कौन था अमन साहू?
अमन साहू झारखंड का वांछित अपराधी था, जिस पर हत्या, फिरौती, रंगदारी, और लूट जैसे कई संगीन अपराधों के आरोप थे। वह झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सक्रिय था और पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ था।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें