छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

रायपुर / राजधानी से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंडी कोपेडीह खार में बबूल के पेड़ में एक अज्ञात युवती की लाश लटकते हुए मिली है।  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवती की लाश बबुल पेड़ में दूपट्टे के फंदे पर लटकती मिली है, मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है, अब तक मृतिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस ने कहा मामले के जांच के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button