दुनिया

QUETTA BLAST : BLA का पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, IED ब्लास्ट में 10 जवानों की मौत

Quetta Blast : पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में शुक्रवार, 25 अप्रैल को बड़ा हमला हुआ। मार्गट इलाके में सेना के काफिले को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिल डिवाइस (IED) से निशाना बनाया गया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 10 जवान मारे गए हैं। हमले की जिम्मेदारी ब्लूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने लेते हुए मरने वालों की संख्या 10 बताई।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले पर घातक हमला कर दिया। यह हमला रिमोट-कंट्रोल से संचालित IED के जरिए किया गया। इस हमले में सेना का एक वाहन पूरी तरह तबाह हो गया। BLA का दावा है कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 10 जवान मारे गए हैं। संगठन के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा, “यह हमला पाकिस्तान की काबिज सेना के खिलाफ हमारे जारी संघर्ष का हिस्सा है.”

BLA का कहना है कि, “हमारे ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक बलूच भूमि पर कब्जा करने वाली सेना का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता.”

इससे पहले BLA ने 16 मार्च को भी बलूचिस्तान के नोशाकी इलाके में फ्रंटियर कोर (FC) के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था। उस हमले में 5 सैनिकों की जान गई थी और 12 गंभीर रूप से घायल हुए थे। बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था, जिसमें 20 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी गई थी।

वहीं पहलगाम में आंतकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति कड़ा रूख अपनाया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है और अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया है। साथ ही साथ केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को भी देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है।

Related Articles

Back to top button