Crime

CRIME NEWS : 6 साल की मासूम बच्ची से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर, आरोपी फरार

Crime News

बिहार से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। मोतिहारी जिले के पचपकड़ी ओपी थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम के साथ एक शिक्षक ने दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया। रेप की घटना के बाद नाबालिग बच्ची की स्थिति बिगड़ती देख शिक्षक फरार हो गया।

पचपकरी ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव की 6 साल की बच्ची को शनिवार को एक शिक्षक ने अपनी हवस का शिकार बनाया बच्ची को चॉकलेट देने के साथ 500 रुपये का लालच दिखाकर बहला-फुसला लिया और अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मासूम बच्ची की जब तबियत खराब हुई तो आरोपी शिक्षक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पचपकड़ी ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनन- फानन में मासूम को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया वहीं पुलिस ने आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी शिक्षक जिले के चकिया प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत है। आरोपी का घर स्कूल जाने के रास्ते में पड़ता है। मासूम बच्ची को 500 रुपये का नोट और खाने की चीज का लालच देकर शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी शिक्षक ने अपने घर में ही वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पचपकरी ओपी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है, जिसमें बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं शिक्षक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है आरोपी शिक्षक की तलाश जा रही है, जल्द ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button