जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : एक ही दिवस में 07 फरार वारंटीयों को पकड़ने में नैला पुलिस को मिली सफलता

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / नैला चौकी पुलिस को एक दिवस में सात फरार वारंटीयों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पेशी में उपस्थित नही होने पर न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर संबधित न्यायालयों में पेश किया। आचार संहिता लागू होने के बाद जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले के कुल 253 फरार वारंटियों को पकड़कर वारंट तामिली कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

जांजगीर चांपा एसपी विवेक शुक्ला के निर्देशन तथा एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्ग दर्शन में लंबे समय से फरार गिरफ्तारी वार्ंटियो की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान चलाया रहा है।

इसी क्रम में वारंट तामील अभियान के तहत चौकी नैला पुलिस द्वारा दिनाक 05.04.24 को एक ही दिवस में लंबे समय से फरार वारंटी 01. अभिषेक कुर्रे (19) निवासी मरकाडीह चौकी नैला 02. विवेक कुर्रे (22) वर्ष निवासी मरकाडीह 03. भूपेन्द्र साहू (35) वर्ष निवासी औराईखूर्द 04. अमर सूर्यवंशी उर्फ गरम (19) निवासी बेडा 05. बलवंत सूर्यवंशी (19) निवासी मरकाडीह 06. मयाराम सूर्यवंशी (47) निवासी मरकाडीह 07. ओम प्रकाश कश्यप (25) निवासी नया तालाब पार नैला, चौकी नैला को गिरफ्तार किया। वारंट तामील कर न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया चौकी प्रभारी नैला एवम आर. राजेश कश्यप, भूषण राठौर, संतोष कुमार प्रधान चौकी नैला का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Back to top button