जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : फ्लिपकार्ट से आए मोबाईल को चोरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार

Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा / फ्लिपकार्ट से आए मोबाईल को चोरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।

जांजगीर थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि प्रार्थी राजेश धीवर निवासी बानारी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनाक 12/12/23 से 23/12/23 के मध्य फिल्पकार्ट जांजगीर के कम्पनी से 05 नग मोबाइल को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 76/24 धारा 381, 34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान चोरी किये गए मोबाइल के लोकेशन के अधार पर कम्पनी में कार्यरत भुनेश्वर कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी महंत और करण कुमार काठे उम्र 20 वर्ष निवासी भदरा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया। अपना जुर्म स्वीकार करने पर उनका मेमोरंडम कथन लिया गया जिनके कब्जे से दो नग मोबाइल कीमती 10,000/रु को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, महीला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को एवं विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button