Crime

JANJGIR CHAMPA MURDER NEWS : शराब दुकान के दो सुरक्षा कर्मी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Crime News

जांजगीर चांपा / जिले के चाम्पा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव की शराब दुकान की दो सुरक्षा कर्मी की हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को जब घटना की सूचना मिली तो दलबल के साथ घटना स्थल पर चाम्पा SDOP यदुमणि सिदार और थाना प्रभारी मनीष परिहार समेत पुलिस बल पहुंचे हैं। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है पुलिस ने फारेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाई है।

मिली जानकारी अनुसार बीती रात सिवनी गांव में देशी शराब भट्टी दुकान की सुरक्षा में लगे दोनों गार्ड जिनका नाम युदुनंद पटेल उम्र 28 साल, जय कुमार सूर्यवंशी उम्र 27 साल जोकि देशी शराब भट्टी के सामने दोनों एक साथ खाट पर सोए हुए थे। जिसके बाद अचानक अज्ञात लोगों ने दोनों गार्ड की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं बिलासपुर जिले से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। उसके बाद आगे की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Back to top button