Crime

KORBA CRIME NEWS : महिला से गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला के साथ 6 बदमाशोें ने हैवानियत करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आपबीती बतायी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद अपराध दर्ज कर वारदात में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला एक बच्चे की मां है। बुधवार की रात खरमोरा क्षेत्र में स्थित अपने घर पर थी। इसी दौरान 6 बदमाशों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गंभीर पीड़ित महिला को बेहोशी के हालत में आरोपी मौके पर छोड़कर फरार हो गये। किसी तरह महिला ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने रात को ही सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया।

पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आयी। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर देर रात ही पुलिस टीम ने छापेमारी की और वारदात में शामिल सभी आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार गोड, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुलशन गिदोडे, गुड्डू साहू और संदीप यादव को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी आसपास के क्षेत्र में ही रहने वाले है, जिन्होने नशे की हालत में महिला के साथ हैवानियत करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button