छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH ACCIDENT NEWS : लोरमी से शहडोल जा रही बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, मची चीख पुकार

Chhattisgarh

कवर्धा / जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। इस हादसे में 11 बरती गंभीर रूप से  घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के हनुमतखोल की बतायी जा रही है।

जानकारी से मुताबिक बारातियों से भरी बस लोरमी से शहडोल मध्यप्रदेश जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही बस कुकदूर थाना क्षेत्र के हनुमतखोल के पास पहुंची। बस अनियत्रित होकर खायी में गिर गयी। हादसे के वक्त बस में 60 बाराती सवार थे। बारातियों में 11 की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button