छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : जांजगीर चांपा पुलिस ने 15 लाख रुपए के 115 गुम मोबाइल किया बरामद, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से गुम हुए 115 मोबाइल को बरामद किया है। इन मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। गुरुवार को एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने सभी मोबाइल धारकों को मोबाइल लौटाया। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे में मुस्कान थी। सालों से गुम मोबाइल को पाकर उनके मालिकों के चेहरे में मुस्कान झलक रही थी।

इसी तारतम्य में उपस्थित लोगो को पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर क्राईम एवं सायबर फ्राड से संबंधित जानकारी देते हुए इससे बचाव का उपाय एवं उसकी उपयोगिता के बारे तथा महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी दिया गया। गुम/चोरी हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेशण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने या चोरी की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल जांजगीर चाम्पा में जमा कराने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर साइबर टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया जाता था। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया है। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को गुम मोबाईल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर स्वयं से भी कुरियर कराया गया है।

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील

जांजगीर चाम्पा पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम/चोरी होने की स्थिति में तत्काल ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। तथा जागरूक रहकर ही किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।

यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय दे।

कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे IMEI न लिखा हो उसे कतई न खरीदे हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो।

Related Articles

Back to top button