जांजगीर चाम्पा

विश्वा स्वसहायता समूह की महिलाएं आदर्श गौठान अफरीद में रीपा अंतर्गत प्राकृतिक पेंट का कर रही उत्पादन

 

IMG 20230719 WA0017 Console Crptech

महिलाओं के जीवन में खुशहाली के रंग भर रहा गोबर से बना प्राकृतिक पेंट

जांजगीर-चांपा / राज्य शासन द्वारा गोधन से बनने वाले प्राकृतिक पेंट के गुणों को देखते हुए प्रदेश में इसके निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम अफरीद के आदर्श गौठान में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत गोबर पेंट निर्माण यूनिट की स्थापना की गई है। यह जिले का पहला प्राकृतिक पेंट निर्माण यूनिट है। इस यूनिट में विश्वा स्व सहायता समूह के द्वारा प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा रहा है। यहां स्व सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर गोबर से पेंट का निर्माण कर रही हैं। यहां विभिन्न रंगों के पेंट का निर्माण कर शासकीय भवनों की भी रंगाई पुताई इस प्राकृतिक पेंट से की जा रही है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी बम्हनीडीह ने बताया कि अब तक गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 6952 लीटर प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें से 3610 लीटर पेंट विक्रय कर लगभग 10 लाख रुपए का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

IMG 20230719 WA0018 Console Crptech

प्रदेश में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, गोधन न्याय योजना के तहत गोठनों में गोबर से वर्मी कंपोस्ट के साथ-साथ अन्य उत्पादों का निर्माण महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। जिसमे से एक गौ उत्पाद गोबर से बनाई जा रही गोबर पेंट भी है।

IMG 20230719 WA0019 Console Crptech

पर्यावरण के अनुकूल है प्राकृतिक पेंट 

गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, पर्यावरण अनुकूल, प्राकृतिक ऊष्मा रोधक, किफायती एवं गंध रहित गुण पाये जाते हैं। गुणों को देखते हुये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समस्त शासकीय भवनों की रंगाई हेतु गोबर से प्रकृतिक पेंट के उपयोग के निर्देश दिये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें