
Road Block Case Janjgir
जांजगीर–चांपा / मार्ग अवरुद्ध कर कानून व्यवस्था भंग करने के मामले में कोतवाली जांजगीर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 02 जनवरी 2026 की रात्रि में नेताजी फर्नीचर दुकान, जांजगीर के सामने आरोपियों द्वारा शव को मुख्य मार्ग पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य सड़क को लगभग तीन घंटे तक बाधित किया गया, जिससे आमजन की आवाजाही प्रभावित हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस द्वारा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1- कृष्ण टंडन
2- संजय रत्नाकर
3- मनीष गड़ेवाल
4- तरुण कश्यप
5- धीरेंद्र बौद्ध
6- सचिन सूर्यवंशी
7- दुर्गेश प्रधान
8- रामपाल दिनकर
9- सुरेंद्र रत्नाकर
10- हेमंत पैगवार
एवं अन्य

