छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध रेत उत्खनन रोकने बनी ‘Illegal Mining Task Force’

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए “Illegal Mining Task Force” का गठन किया है। ड्रोन से निगरानी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स का उद्देश्य जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाना और लगातार निगरानी रखना है।

जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप को टास्क फोर्स का पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। टास्क फोर्स का मुख्यालय जांजगीर रहेगा। टीम में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा गठित दोनों टास्क फोर्स टीमों को अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी के साथ मिलकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में यह भी कहा गया है कि जिले के थाना और चौकी क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन करने वाले लोगों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों को भेजी गई है।

मुख्य बातें:

  • अवैध रेत उत्खनन रोकने पुलिस की विशेष पहल
  • “Illegal Mining Task Force” का गठन
  • ड्रोन से होगी निगरानी
  • सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे मॉनिटरिंग

Related Articles

Back to top button