मध्यप्रदेश

INTERNATIONAL TIGER DAY 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर दी बधाई, ये हमारा सौभाग्य मध्यप्रदेश TIGER स्टेट

यू ही नही कहते मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट..

भोपाल/ अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए वन कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। डॉ यादव इस अवसर पर स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ वन मंत्री रामनिवास रावत भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में बाघ पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच दिप प्रज्वलित कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग के तीन प्रकाशनों क्रमशः विलेज रिलोकेशन: सतपुड़ा मॉडल, पेंच टाइगर : विहेवियर एंड एक्टिविटीज और कान्हा की कहानियों का विमोचन भी किया। उन्होंने वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए वन कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया।

images 2024 07 29T142059.044 Console Crptechमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश सर्वाधिक बाघ वाला प्रदेश है। प्रदेश में बाघों की आबादी बढ़कर 785 पहुँच गई है। यह प्रदेश के लिये गर्व की बात है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वन्य प्राणियों की सुरक्षा का कार्य अत्यंत मेहनत और परिश्रम का है। समुदाय के सहयोग के बिना वन्य प्राणियों की सुरक्षा संभव नहीं है। वन विभाग और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में लगे सभी लोग बधाई के पात्र हैं, जिनके कारण मध्यप्रदेश एक बार फिर टाइगर स्टेट बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर जंगलों में बाघों के भविष्य को सुरक्षित करने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लेने का आहवान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाघों के संरक्षण के लिये संवेदनशील प्रयासों की आवश्यकता होती है जो वन विभाग के सहयोग से संभव हुई है। हमारे प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों में बेहतर प्रबंधन से जहाँ एक ओर वन्य प्राणियों को संरक्षण मिलता है, वहीं बाघों के प्रबंधन में लगातार सुधार भी हुए हैं।

वन्य प्राणियों के प्रति संवेदनशीलता का हाल ही में सीहोर जिले में एक उदाहरण सामने आया था। सीहोर जिले के बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रेक पर बाघिन के तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गये थे, जिसमें दो गंभीर रूप से घायल शावकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन और वन्य प्राणी चिकित्सकों की टीम द्वारा एक डिब्बे की विशेष ट्रेन से उपचार के लिये भोपाल लाया गया था।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें