जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : सरखों के वीणा वादनी हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

जांजगीर चांपा / जिले के विभिन्न स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला मुख्यालय से लगे गांव सरखों के वीणा वादनी हाई स्कूल में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण के रूप में सज धजकर आए। विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं  स्कूल में श्रीकृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने हांड़ी फोड़ी।

Screenshot 20230910 115623 GBWhatsApp Console Crptech

सरखों स्थित वीणा वादनी हाई स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। छात्र-छात्राओं ने पहले एकल नृत्य किया, उसके बाद सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं के नृत्य को देखकर अभिभावक प्रसन्न हुए। स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालयों में त्यौहारों के मनाने से बच्चों को उनके बारे में सही जानकारी होती है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।

IMG 20230910 WA0004 Console Crptech

 

शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रधानाचार्या रंगीता यादव, सुस्मिता सिंह कंवर, उषा कंवर, आसना गढेवाल, दुर्गेश खरे, संदीप सूर्यवंशी, रितेश साव, दुर्गा सहिस, रश्मि राठौर, पुष्पा महंत, प्रमिला, निशा महंत, रंजीता राय, सावित्री करियारे, राधिका कश्यप मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें