छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरताल में शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित किए जाने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को मंदिर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिलने पर तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी से पूछताछ में जुर्म कबूल

जांच के दौरान पुलिस को ग्राम खैरताल निवासी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन (30 वर्ष) पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में मूर्तियां खंडित करने की बात स्वीकार की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button