जांजगीर चाम्पा

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सद्भावना रैली का हुआ आयोजन, 26 राष्ट्रीय खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

IMG 20230829 WA0011 Console Crptech

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कचहरी चौक जांजगीर से डाईट जांजगीर तक सद्भावना रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अपर कलेक्टर ने मेजर ध्यानचंद जी याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वे भारत ही नहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी थे। उनके नेतृत्व में भारत ने ओलम्पिक में तीन बार हॉकी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

IMG 20230829 WA0014 Console Crptech
सदभावना रैली में जिला हॉकी संघ नेटबाल संघ, हैण्डबाल संघ, कराते संघ, फैसिंग संघ, बास्केटबाल संघ के खिलाड़ी एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। अपर कलेक्टर एस. पी. वैद्य एवं रक्षित निरीक्षक जोशी द्वारा डाईट हॉल जांजगीर में 26 राष्ट्रीय खिलाडियों का सम्मान हेतु उनको मोमेन्टो प्रदाय कर सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित राष्ट्रीय खिलाड़ियों में हॉकी से ओम श्रीवास, सौरभ सोनवान, प्रियांशु गढ़वाल, बंधन सिंह, डायमंड लाठिया, अंकुर गढ़वाल, कु. प्रिया यादव, कु. दुर्गेश्वरी सूर्यवंशी, कु.प्रज्ञा साहू, कु. संजना साहू, हैण्डबाल से गौरव कटकवार, गोरव साहू, धर्मेन्द्र पटेल, कराते से हिमाशू पटेल, बलराम पैगवार, कु. अंजली पटले, कु. गीता बरेठ, फैसिंग से रूखमणी, नेटबाल से निहाल पांडेय, महेश यादव, नमनदीप टंडन, देवेश श्रीवास,  राहुल यादव, कु. नेहा यादव, बास्केटबाल से श्री खगेन्द्र दास महंत और कु. अग्रिमा साहू शामिल हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बैस, सहायक जिला कीडा अधिकारी पी.एल. पाण्डेय, अध्यक्ष जिला हॉकी संघ गोपेश्वर कहरा, जिला बैडमिंटन संघ बृजेश अग्रवाल सहित विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें