जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA NEWS : डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्चे के गले मे फंसी मछली को बाहर निकाला

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / जिले के अकलतरा क्षेत्र के करूमहु गांव के तालाब में नहाने के दौरान एक मछली बच्चे के गले में फंस गई थी, जिसे डॉक्टरों के द्वारा ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया। फिलहाल बच्चे की हालत अभी स्थिर है। बच्चे का इलाज बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल पूरा मामला जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र के करूमहु गांव का है। यहां रहने वाला 14 वर्षीय समीर सिंह शुक्रवार को रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था इस दौरान तलाब में नहाते वक्त उसके मुंह में 7 से 8 सेंटीमीटर मछली गले में फंस गई। इससे समीर को सांस लेने में तकलीफ होने लगी उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए अकलतरा सीएचसी ले गए, लेकिन वहां के डॉक्टर गले में फंसे मछली को निकालने में नाकाम रहे।

लिहाजा डॉक्टरों ने बच्चे को बिलासपुर रेफर किया, जहां एक निजी अस्पताल में समीर के गले में फंसे मछली को ऑपरेशन कर बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल बच्चों की हालत अभी स्थिर है।

Related Articles

Back to top button