Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, हिरासत में 15 लोग

Chhattisgarh

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक मृतक आदतन बदमाश था जिससे ग्रामीण परेशान रहते थे। बीती रात ग्रामीणों ने युवक को लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में कसडोल पुलिस ने 15 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के सुदूर गांव कोटियाझर की है। मृतक का नाम जयकुमार ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोटियाझर है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामला दर्ज कर 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। इसके बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जायेगी ।

Related Articles

Back to top button