छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : 96 पाव देशी अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh
जांजगीर-चांपा / जिले की बलौदा पुलिस ने 96 पाव देशी अवैध प्लेन शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी संजय देवांगन (37 साल) निवासी बलौदा के कब्जे से 96 पाव अवैध देशी प्लेन शराब कीमती 8640/रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त TVS एक्सल मोपेड को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button