देश

LOK SABHA ELECTION 2024 : चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की मौत!

Loksabha Election 2024

कर्नाटक में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि गोविंदाप्पा सिद्दापुरा (48) सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। सोमवार को बागलकोट में उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी आनंद तेलांग (32) की मृत्यु बीदर जिले के कुदुम्बल में हुई।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान जारी है।

Related Articles

Back to top button