Crime

CRIME NEWS : बेटी से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर मां के साथ भी किया बलात्कार

Crime

उत्तरप्रदेश के मेरठ से बड़ी वारदात सामने आई है। जहां पर मां और बेटी के साथ रेप किया गया। आरोपी ने पहले युवती को प्यार के जाल में फंसाया और होटल बुलाकर उसका रेप किया। लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने युवती की मां के साथ भी दुष्कर्म किया। आरोपी मां-बेटी के साथ रेप करता रहा और पैसे भी ठगता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सलीम अंसारी ने लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से करीब एक साल पहले दोस्ती की थी दोस्ती के बाद उसे झूठे प्यार में फंसा कर एक दिन उसे टीपीनगर सिटी सेंटर होटल ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से पैसे की मांग कर रहा था।

रोज-रोज पैसे की मांग से परेशान युवती ने घटना के बारे में अपनी मां को ये बात बताई। तब मां ने सलीम को फोन कर युवक से ऐसा करने के लिए मना किया। तो आरोपी ने वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर युवती की मां को होटल में बुला लिया और फिर उसके साथ भी दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया। जिसके बाद युवक मां-बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग से तंग आकार पीड़ित मां और बेटी ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। मामले को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

एसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि, मंगलवार को युवती और उसकी मां पुलिस के पास पहुंची और बताया कि सलीम वीडियो डिलिट करने के बदले पैसे की मांग कर रहा है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से कई अश्लील वीडियो भी बरामद की है। आरोपी ने मां-बेटी से दुष्कर्म कर उनकी अश्लील वीडियो बनाने का जुर्म कबूल किया है।

Related Articles

Back to top button