स्पोर्ट्स

JANJGIR CHAMPA NEWS : हनुमान जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय व उदीयमान खिलाड़ियों का सम्मान

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय शर्मा प्रांत अध्यक्ष क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ विशिष्ट अतिथि अरुण झाझडिया संरक्षक धर्मेंद्र शर्मा मार्गदर्शक कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित उपाध्याय प्रांत मंत्री क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ थे। संजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा की सभी खिलाड़ियों को लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास करना चाहिए।

कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। सुमित उपाध्याय ने सभी खिलाड़ियों को मारदर्शन देते हुए कहा की खेल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। खेल जीवन के लिए दर्पण दीपक की तरह कार्य करता है। सभी खिलाड़ियों को लगन मेहनत व आत्मविश्वास से निरंतर अभ्यास करना चाहिए। अनुशासन से खिलाड़ी महान खिलाड़ी बनता। आप सबको देश के लिए खेलकर जांजगीर चांपा का नाम रोशन करना है।

सद्भावना हॉकी मैच में बालिका वर्ग में महाविद्यालय टीम ने खेलो इंडिया की टीम को 2.1 से पराजित किया। बालक वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर ने जिला हॉकी एकेडमी को 1.0 से पराजित किया।इस अवसर पर हॉकी क्रिकेट मलखंभ बास्केटबॉल नेटबॉल हैंडबॉल डॉजबल व अन्य खेलों के 50 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

हनुमान चालीसा पाठ कर सामूहिक प्रार्थना की गई। कोच गौरव कटकवार पुस्कर दिनकर को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोपेश्वर कहरा प्रदेश उपाध्यक्ष क्रीडा भारती व आभार प्रदर्शन राजीव ठाकुर जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती ने किया। इस अवसर पर विवेका गोपाल राकेश गढ़वाल सतीश शर्मा अजीत गढ़वाल जिला मंत्री देवा गढ़वाल योगेश चौरसिया संयोजक सोमदेव राज कटकवार अशोक साहू दयाराम कहरा राजेश कायकवार प्रदीप राठौर चंद्रजीत सोनवान गायत्री सारथी संजना साहू भुवनेश्वरी चौबे खुशबू साहू व सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button