जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : लगातार चौथी बार, जांजगीर-चांपा सचिव संघ के निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने भूपेंद्र गहलोत

JANJGIR CHAMPA

जांजगीर-चाम्पा / जिला सचिव संघ जिला जांजगीर-चाम्पा के जिला अध्यक्ष का निर्वाचन मुख्य निर्वाचन अधिकारी अम्बुज यादव प्रदेश पंचायत सचिव संघ छ.ग. के निर्देशन में 18/12/2023 को दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होकर 3:00 बजे तक संपन्न हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष हेतु एक मात्र नाम निर्देशन पत्र भूपेंद्र सिंह गहलोत का प्राप्त हुआ जिसे निर्वाचन अधिकारी शत्रुहन साहु सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्णा चंद्रा एवं लखेश्वर यादव पर्यवेक्षक बिलासपुर संभाग की उपस्तिथी में निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। जिला जांजगीर चाम्पा के 4 थी बार लगातार जिला अध्यक्ष बनने से ब्लाक अध्यक्षगण सुमित सिंह सड़वा, राम साहू, कृष्ण कुमार राठौर, बसंत शर्मा एवं अवधेश मिश्रा आदि ने बधाई दिया।इस अवसर पर जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़, नवागढ़, बलौदा, अकलतरा एवं बम्हनीडीह ब्लाक से सचिव साथी उपस्तिथ रहे।जिला सचिव संघ जांजगीर चाम्पा के कार्यकारिणी पादधिकारी की घोषणा नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button