
Raipur Accident News
रायपुर / जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नये साल में भीषण सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गयी। आरक्षक का नाम शविकांत ठाकुर है जो पीएचक्यू में पदस्थ था। हादसा उस वक्त हुआ जब वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था। घटना माना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा नया रायपुर के चीचा मोड पर हुआ है। मृतक 14वीं बटालियन का जवान था और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ था। दुर्घटना कैसे हुई अब तक इसका पता नही चल पाया है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।