मध्यप्रदेश

JABALPUR MASS SUICIDE : रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों के साथ किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Madhyapradesh

जबलपुर / मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बुधवार को एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है और चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है। यह घटना भेड़ाघाट क्षेत्र में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र चढ़ार रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारी थे। उन्होंने बुधवार को अपनी पत्नी रीना चढ़ार और 6 साल तथा तीन माह की बेटी के साथ एक ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही GRP और भेड़ाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस परिवार से आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। वही कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया होगा। बताया गया है कि नरेंद्र चढ़ार मूल रूप से सिहोरा का रहने वाला था। हादसे की जानकारी मिलने पर नरेश के परिजन और नाते-रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर बड़ी तादाद में भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button