छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : लापता छात्र की नहर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पलारी नहर में एक बच्चे की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रूपेश कुमार (14) पिता दिलीप कनौजे के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है। कि नहर में डूबने से बच्चे की मौत हुई होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महामाया वार्ड 4 पलारी निवासी मृतक कक्षा 8वी का छात्र था। वह रविवार की शाम 4 बजे से गायब हो गया था। इस पर परिजनों ने गुम होने की सूचना पलारी थाने में दी थी। मामले की जांच के दौरान सोमवार को लवन शाखा मुख्य नहर के पुलिया से 200 मीटर दूर पलारी टीन कपाट शनि मंदिर के सामने छात्र की लाश मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button